24 घण्टे ऑनलाइन

इस राज्य में 10 महीने का बच्चे HMPV पॉज़िटिव, देश में अबतक 15 केस

दिसपुर। देश में लगातार HMP वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को असम में पहला केस मिला है। यहां 10 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने शनिवार को बारे में…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

दिसपुर। देश में लगातार HMP वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को असम में पहला केस मिला है। यहां 10 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने शनिवार को बारे में जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज हो रहा है। अब उसकी हालत स्थिर है। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी संबंधी लक्षणों होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि लाहौल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से परीक्षण के नतीजे मिलने के बाद कल एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। भुइयां ने कहा कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू से संबंधित मामलों में परीक्षण के लिए नमूने नियमित रूप से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को भेजे जाते हैं।

लखनऊ में महिला की HMPV Virus जांच रिपोर्ट नेगेटिव, KGMU ने जारी किया बयान


उन्होंने कहा कि यह एक नियमित जांच थी। जिसके दौरान एचएमपीवी संक्रमण का पता चला है। बच्चे की हालत अब स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है, और चिंता की कोई बात नहीं है।

2014 में मिले थे 110 मामले


लाहोवाल (डिब्रूगढ़) में स्थित आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत बोरकाकोटी ने कहा कि 2014 से हमने डिब्रूगढ़ जिले में HMPV के 110 मामलों का पता लगाया है। यह इस मौसम का पहला मामला है। हर साल इसका पता चलता है और यह कुछ भी नया नहीं है।

HMPV के लक्षण


बुखार

खांसी

नाक बहना

सांस लेने में परेशानी

HMPV से बचाव


हाथ धोकर भोजन करें

संक्रमित के संपर्क में न आएं

खांसी- जुकाम और बुखार होने पर जांच कराएं

बच्चों की विशेष देखभाल करें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।