24 घण्टे ऑनलाइन

RCB का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत

बैंगलोर। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया। कारण, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले…

24GhanteOnline
June 4, 2025
2 min read

बैंगलोर। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया। कारण, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में महिला समेत 10 से ज्यादा लोगों मौत हो गई है, जिनमें एक महिला शामिल है।

यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में जाने के लिए उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

18 साल में पहली बार… RCB बनी IPL 2025 की चैपियन


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भावुक फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे । हमने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।