24 घण्टे ऑनलाइन

गहरी खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे (Yalapura Highway) पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां पर फलों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15…

24GhanteOnline
January 22, 2025
2 min read

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे (Yalapura Highway) पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां पर फलों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुलापुरा में फलों का एक ट्रक बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित, सभी फल विक्रेता, सावनूर से चले थे और फल बेचने के लिए यालापुरा मेले की ओर जा रहे थे। ये हादसा (Road Accident) सुबह करीब 4 बजे हुआ। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने कहा कि ये सावनूर-हुबली रोड पर यात्रा कर रहे थे, ये दुर्घटना जंगली इलाके में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, सुबह लगभग 4 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में एकदम बायीं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है।

अधिकारी ने कहा, 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…